CG Weather Alert : छग में 5 दिनों तक अंधड़ के साथ तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो और आरेंज अलर्ट किया जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी पांच दिनों तक आंधी- बारिश की स्थिति बनी रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की वजह से 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राज्य के उत्तर से लेकर दक्षिणी हिस्से तक मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है. राजधानी रायपुर के साथ-साथ अंबिकापुर, पेंड्रा, दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है, जबकि बस्तर संभाग में ओले गिरे हैं. इस कारण रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में चिह्नांकित, जबकि बस्तर व दुर्ग संभाग के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र के लिए कृषि मौसम संबंधित पूर्वानुमान जारी

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आकड़ों के अनुसार कृषि मौसम वैज्ञानिक यमलेश निषाद ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र के लिए कृषि मौसम संबंधित पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि सरगुजा संभाग में 17 व 18 मार्च को आसमान में बादल छाने, तेज हवा के साथ ह मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।