ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार हुआ है। तीनों आरोपियों के कब्जे से लूट की सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की जब्ती की गई।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

दरअसल, योगेश कुमार साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कसारीडीह आजाद चौंक दुर्ग में रहता है तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा रायपुर में पढाई कर रहा है। 11 मई को वह अपने सीनियर का जन्मदिन मनाने के लिये अपने दोस्त रूपेश्वर दास साहू व भूपेंद्र सिंह राजपूत के साथ मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 एन आर 6154 से राधास्वामी नगर भांठागांव गया था, जहां जन्मदिन मनाने के बाद प्रार्थी अपने साथी के साथ वापस इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा जा रहा था, कि रात्रि में इंदिरा चौक बसंत किराना स्टोर के पास बकरा मार्केट संजय नगर सर्विस रोड में बाथरूम करने रूके तभी सफेद रंग की स्कूटी में सवार दो व्यक्ति प्रार्थी तथा उसके साथी प्रार्थी के पास आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी के गले में पहने हुए सोने के चेन को बलपूर्वक खींचकर लूट कर फरार हो गए, जिस पर अज्ञात अरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध दर्ज किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चैन (स्नैचिंग) लूट की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके साथी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबिर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकरापारा निवासी डोमार पाल को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी मोह. अहमद तथा शाहरूख खान के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी मोह. अहमद तथा शाहरूख खान की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन कीमती लगभग 1,00,000/- जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1.डोमार पाल पिता खेदूराम पाल उम्र 24 साल निवासी संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर।

2.मोह. अहमद निवासी निजामी चौक थाना टिकरापारा रायपुर।

3.शाहरूख खान निवासी इदगाह भाठा रायपुर।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!