Advertisement

Ambikapur : निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील……….

निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील……….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के समस्त मतदाताओं से विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों में निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल आपका अधिकार है अपितु लोकतंत्र की मजबूती के लिए आपका कर्त्तव्य भी है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होने पर हम सभी को गर्व है। लोकतंत्र की शक्ति आम नागरिक का वोट है, इसलिए अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सभी सरगुजा वासियों से अपील है कि निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से मतदान करें। लोकतंत्र को मजबूत बनानें के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, इस अवसर का सदुपयोग करते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान करने प्रेरित करें और अधिक से अधिक संख्या में बिना किसी भय एवं प्रलोभन के मतदान करें।

एक विशेष अपील जिले की माताओं और बहनों से भी है। सरगुजा जिले में महिला मतदाताओं की संख्या इस बार ज्यादा है। प्रतिदिन के कामों के साथ माताओं और बहनों पर घर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी होती है, इसी तरह जिले और प्रदेश के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी भी आप पर है। उम्मीद है कि 17 नवंबर को शत प्रतिशत माताएं एवं बहनें अपने मताधिकार का उपयोग कर इस महापर्व में हिस्सा लेंगी।

ऐसे युवा मतदाता जो पहली बार वोट करने जा रहें हैं, उन्हें भी शुभकामनाएं। युवाशक्ति देश और प्रदेश की शक्ति है। आप सभी से अपील है कि आप सभी अवश्य मतदान करने जाएं और शत प्रतिशत मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47