Advertisement

Ambikapur : लंबित 27% आरक्षण एवं राष्ट्रीय जनगणना के मुद्दे पर सरकार से करेंगे चर्चा………….

लंबित 27% आरक्षण एवं राष्ट्रीय जनगणना के मुद्दे पर सरकार से करेंगे चर्चा………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत जय जवान, जय किसान, जय ओबीसी ,जय संविधान की जयकारे के साथ शुरू हुई ।संक्षिप्त परिचय उपरांत प्रदेश महासचिव ओबीसी जनक राम द्वारा स्वागत भाषण एवं बैठक की एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन एवं ओबीसी विधायकों का सम्मान ,सघन सदस्यता अभियान चलाए जाने, पदाधिकारी द्वारा 2023 की वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा किए जाने , 3 जनवरी 2024 को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाने पर चर्चा, लंबित राष्ट्रीय जनगणना एवं 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष रखना एवं अन्य सम सामायिक मुद्दों पर चर्चा की गई ।बैठक में शामिल सभी पदाधिकारी द्वारा प्रदेश भर में सघन सदस्यता अभियान चलाकर छः माह का समय निर्धारित करते हुए एक लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है ,जिसमें प्रत्येक जिले के लिए न्यूनतम 20000 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य स्तर पर नवनिर्वाचित ओबीसी विधायकों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आम सहमति बनी साथी नई सरकार के समक्ष राष्ट्रीय जनगणना एवं लंबित 27% आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों को अवगत कराए जाने पर भी चर्चा हुई ।अंतिम इकाइयों में सघन सदस्यता अभियान निर्धारित प्रपत्र में प्रत्येक जिला में अनिवार्य रूप से चलाई जाने हेतु सहमति बनी है। प्रत्येक जिलों में प्रतिमाह बैठक आयोजित कर माहभर के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जाए ।सभी जिलों में अपने निवास स्थान को ही कार्यालय के रूप में चिन्हित की जाए ,वाललेखन ,पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से ओबीसी महासभा आंदोलन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जावे ।संगठन का विस्तार निर्धारित पद संरचना के अनुसार किए जाने हेतु पदाधिकारियों ने कहा।वर्चुअल बैठक को शामिल सभी पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से संबोधित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम सोनी, तीन प्रदेश महासचिव ओबीसी जनक राम ,यज्ञ देव पटेल, महेंद्र वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी, कोरिया जिलाअध्यक्ष महिला मोर्चा जीवन राजवाड़े,बालोद जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सोनकर, प्रदेश सचिव कृष्ण प्रजापति, ,पटेल मरार समाज के प्रदेश संरक्षण ब्रह्मदेव पटेल, रायपुर संभाग अध्यक्ष हेमंत कुमार ,बिलासपुर संभाग अध्यक्ष हरीश साहू ,सरगुजा संभाग अध्यक्ष मनीष दीपक साहू,संभाग प्रवक्ता आनंद सिंह यादव ,सरगुजा संभाग महासचिव महेन्द्र प्रसाद यादव, बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष चैतू राम साहू ,बस्तर संभाग अध्यक्ष युवा मोर्चा नारायण साहू ,रायगढ़ जिलाध्यक्ष नंदलाल चन्द्रा,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष शनी राम साहू ,जीपीएम जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ,महासमुंद जिला अध्यक्ष परशुराम नायक ,गरियाबंद जिला अध्यक्ष फलेन्द्र साहू,जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल,रामस्वरूप साहू,सरगुजा कार्यकारी जिलाअध्यक्ष पंकज गुप्ता,सुनील यादव,विभूति गुप्ता,केसर लाल,मुंगेली जिला से अजय जायसवाल ,दंतेवाड़ा जिला महासचिव पीलाराम सिन्हा, बस्तर से शिवचरण कुम्भकार,गुरुर ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,कोरिया जिला सचिव द्वय शिव प्रसाद राजवाड़े ,महेश साहू,मधुसुदन साहू ,रायगढ़ जिला कोषाध्यक्ष श्रीमंत राव ,केसर लाल कश्यप, महेंद्र कुर्मी ,जांजगीर चापा जिला महासचिव मनोज आदित्य,रामकृष्ण साहू,सरगुजा जिला महासचिव राजू राजवाड़े ,कोरबा से बालकृष्णा,सूरजपुर से कोतमा चक्रधारी,सक्ति जिला से जनपद सदस्य बी.एल. चन्द्रा,दिलीप कश्यप,नूरतन साहू,रामेश्वर यादव,शशिकांत साहू ,बिलासपुर से चंद्रप्रकाश सिंह राठौरआदि पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम एवं आभार बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष चैतूराम साहू द्वारा व्यक्त किया गया ।इसी के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47