जशपुरनगर : गौठान ग्राम व खनिज उत्खनन प्रभावित ग्राम में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित डबरी के लिए मुफ्त में मछली बीज का वितरण जारी

जशपुरनगर : गौठान ग्राम व खनिज उत्खनन प्रभावित ग्राम में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित डबरी के लिए मुफ्त में मछली बीज का वितरण जारी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मत्स्य बीज उत्पादन में जिला ने हासिल की रिकार्ड उपलब्धि

मत्स्य बीज उत्पादन में जिला राज्य में प्रथम स्थान पर

प्राप्त लक्ष्य का 142 प्रतिशत मत्स्य बीज का किया जा चुका है उत्पादन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जशपुरनगर 18 जुलाई 2021मत्स्य विभाग द्वारा मनरेगा के अंतर्गत गौठान ग्राम एवं खनिज उत्खनन प्रभावित ग्रामो में निर्मित तालाबो, डबरियों में किसानों को मत्स्य पालन कर अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से खनिज न्यास निधि से अभिशरण के तहत उन्नत किस्म की मत्स्य बीज का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
जिले के बघिमा, मटासी एवं पालीडीह शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र केन्द्र से अब तक सैकड़ों किसानों को मत्स्य बीज का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। जिसके तहत आज दुलदुला एवं पत्थलगांव के किसानों को निःशुल्क मत्स्य बीज का वितरण किया गया ल।
उल्लेखनीय है कि जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा किसानों को मनरेगा द्वारा निर्मित डबरियों में मत्स्य पालन कर उनकी आमदनी को बढ़ाने उद्देश्य से कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा डीएमएफ अभिशरण से राशि प्रदान की गई है।
इस राशि से मत्स्य बीज का उत्पादन कर जिले के किसानों को इसका निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रोहू, कतला, कॉमन कार्प, ग्रास कॉर्प सहित अन्य शामिल है,
उप संचालक मछली पालन विभाग ने बताया कि जशपुर जिले ने मछली बीज उत्पादन में रिकार्ड उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि मत्स्य बीज उत्पादन में जशपुर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिले में लक्ष्य से अधिक मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले को वर्ष 2020-21 में 750 लाख मत्स्य बीज(स्पान) की उत्पादन का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध जिले में आज दिनांक तक 1068 लाख मछली बीज का उत्पादन किया गया है। जो कि जिले को प्राप्त लक्ष्य का 142 प्रतिशत है। जिले में अब तक 838 लाख मत्स्य बीज का विक्रय किया गया है एवं शासकीय मछली प्रक्षेत्रों में अभी भी 230 लाख मत्स्य बीज संवर्धन किए गए हैं। साथ ही 30 लाख स्टैण्डर्ड फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है।
जिले के शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्रों में कुल 150 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन एवं 150 लाख मत्स्य बीज का विक्रय किया गया है। साथ ही निरंतर उत्पादन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि
विकासखण्ड पत्थलगांव, कांसाबेल एवं फरसाबहार के किसान पूरे सप्ताह पालीडीह के शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज प्राप्त कर सकते है।
इसी प्रकार कुनकुरी बगीचा विकासखण्ड के किसान शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र मटासी में सप्ताह के दो दिन मंगलवार व शनिवार को एवं जशपुर, दुलदुला व मनोरा विकासखण्ड के किसान सप्ताह के मंगलवार, शनिवार को छोड़कर शेष पांच दिन शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र बघिमा से मत्स्य बीज प्राप्त कर सकते है।