Rashifal 21 July 2021: नई योजना को लेकर कर्क राशि वाले रहेंगे उत्साहित, सिंह राशि वालों की मुश्किलें होंगी कम

Rashifal 21 July 2021: राशिफल: नई योजना को लेकर कर्क राशि वाले रहेंगे उत्साहित, सिंह राशि वालों की मुश्किलें होंगी कम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

Rashifal 21 July 2021: बुधवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन शाम 5.20 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा।

राशिफल: नई योजना को लेकर कर्क राशि वाले रहेंगे उत्साहित, सिंह राशि वालों की मुश्किलें होंगी कम

बुधवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष
फायदा- कोई नए बिजनेस को लेकर योजना बन सकती है। पुराने मामले सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
नुकसान- निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दुश्मन आपकी इमेज खराब करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृषभ
फायदा- धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलने से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है।
नुकसान- ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन
फायदा- योजना बनाकर नया काम शुरू करने से फायदा होगा। बिजनेस की यात्रा से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- रिश्तेदारी में किसी से विवाद हो सकता है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

कर्क
फायदा- किसी नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय के दूसरे साधन मिल सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। दिल से संबंधित रोग हो सकते हैं। किसी बात की टेंशन हो सकती है।
उपाय- योग्य पंडित से गायत्री मंत्र का जाप करवाएं।

सिंह
फायदा- मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कन्या
फायदा- मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

तुला
फायदा- धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले आज कानूनी मदद से सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी।
नुकसान- संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें। कोई करीबी व्यक्ति ठेस पहुंचा सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

धनु
फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मदद करेंगे।
नुकसान- नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है, किसी से विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

मकर
फायदा- बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। किसी को उधार दिया पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा होने से मानसिक तनाव होगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ
फायदा- बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं, फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

मीन
फायदा- दोस्त और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे।
नुकसान- बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला अर्पित करें।