Advertisement

कलेक्टर ने परिसर में स्थित पुराने भवनों का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने परिसर में स्थित पुराने भवनों का किया आकस्मिक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष के बगल में स्थित तीन पुराने भवनों का ताला खुलवा कर आकस्मिक निरीक्षण किया। तीनों कमरों में पुराने सामग्री रखे गए थे तथा साफ-सफाई का अभाव था। उन्होंने नाजरात शाखा प्रभारी और जिला कोषालय के सहायक जिला कोषालय अधिकारी को समक्ष में बुलाकर तत्काल पुराने सामग्री को अपलेखित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि उक्त भवन में जो भी पुराने अभिलेख रखे गए हैं उन्हें व्यवस्थित कर सुरक्षित ढंग से रखा जाए। कलेक्टर ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टोरेट परिसर स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यलय भवन में डाकघर संचालित किए जाने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अपर कलेक्टर को निर्देशित किया ।   निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह एवं अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े  मौजूद थे।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47