Advertisement

कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 3 अक्टूबर को

कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 3 अक्टूबर को

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को स्थानीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित दीर्घायु वार्ड के अंतर्गत कैंसर विशेषज्ञ डॉ दिनेश पेण्डारकर ऑनकोलॉजिस्ट दिल्ली एवं डॉ सी.एम.त्रिपाठी कीमोथैरेपी नोडल अधिकारी उज्जैन तकनीकी विशेषज्ञ के सहयोग से किया जाएगा। अब तक कीमोथैरेपी हेतु सरगुजा संभाग के दूरदराज इलाकों से लगभग 350 से ऊपर मरीज अपना जांच एवं उपचार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में करा चुके है।

अब तक सफलतापूर्वक 109 लोगों का निशुल्क कीमोथैरेपी किया जा चुका है। कोरोना काल में रायपुर जाना लगभग असंभव था एवं रायपुर स्थित मेडिकल कालेज में कीमोथैरेपी की सुविधा बंद थी उस दौर में कैंसर से पीड़ित मरीजों में दीर्घायु वार्ड स्थापित होने से काफी राहत मिली। उपरोक्त कीमोथैरेपी सेंटर में समस्त उपचार व दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती है जिसकी व्यवस्था स्थानीय सीजीएमएससी स्टोर करता है। वर्तमान में कीमोथैरेपी की सुविधा सप्ताह में 3 दिन है जिसे बढ़ाकर सप्ताह में 6 दिन करने की तैयारी की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अब तक समस्त कीमोथैरेपी कैंसर विषेषज्ञ डॉ दिनेष पेण्डारकर ऑनकोलॉजिस्ट दिल्ली एवं डॉ सी.एम.त्रिपाठी कीमोथैरेपी नोडल अधिकारी उज्जैन के तकनीकी विषेषज्ञ के सहयेग से ऑनलाइन लिया जाता है। यहां पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ ओमप्रकाष, नोडल अधिकारी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अमीन फिरदौसी एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ की सहभागिता है। प्रत्येक कीमोथैरेपी पांच हजार से बीस हजार रूपये तक का होता है जो छत्तीसगढ़ शासन वहन करती है।

उल्लेखनीय है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में नवंबर 2020 को स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस.सिंहदेव के द्वारा 5 बिस्तर का कीमोथेरेपी हेतु दीर्घायु वार्ड का उद्घाटन किया गया था। तत्पश्चात् कैंसर से होने वाले दर्द के उपचार के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी के सभापति आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं कलेक्टर  संजीव झा ने डॉक्टर्स फॉर यू संस्थान के साथ संयुक्त रूप से दर्द निवारक एवं प्रशामक देखभाल केन्द्र की स्थापना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57