Advertisement

शासी परिषद की बैठक में 35 करोड़ से अधिक के कार्यों का हुआ अनुमोदन

शासी परिषद की बैठक में 35 करोड़ से अधिक के कार्यों का हुआ अनुमोदन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिला खनिज संस्थान न्यास सरगुजा के शासी परिषद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार को शासी परिषद की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शासी परिषद द्वारा वर्ष 2021-22 में किये जाने वाले कार्यों के लिए 35 करोड़ 21 लाख रुपए का अनुमोदन किया गया। इसमे 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के कार्यों हेतु 26 करोड़ 68 लाख तथा 40 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता क्षेत्र कार्यों हेतु 8 करोड़ 52 लाख रुपए शामिल हैं।
 बैठक में प्रत्यक्ष खनन प्रभावित 170 पंचायतों की सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक स्थिति पुनः परीक्षण कर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने बताया कि डीएमएफ मद अंतर्गत विभिन्न कार्यो हेतु राज्य स्तर पर निर्धारित कार्ययोजना, कोविड के  संभावित तीसरी लहर की तैयारी तथा जिले की आवश्यकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ मद से  अनुमोदित कार्यों में दिव्यांग जनों के लिए आदर्श रिसोर्स सेंटर भी बनाये जाएंगे।
संचालन और मॉनिटरिंग के लिए  राजीव गांधी शिक्षा मिशन से सहयोग ली जाएगी। लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अन्य जिलों के मरीजों को भी बिना भेद-भाव के इलाज किया जा रहा है।सरगुजा जिले में डीएमएफ की राशि कम है। चिकित्सा सुविधा को और बेहतर करने के लिए संभाग के अन्य जिलों से भी डीएमएफ की राशि का योगदान होना चाहिए। जिला पंचायत की अध्यक्ष  मधु सिंह ने कहा कि डीएमएफ मद के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी जन प्रतिनिधियों को भी दी जाए ताकि उसकी मॉनिटरिंग हो सके।
जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता ने कहा कि जहां उत्खनन के कार्य हो रहे हैं वहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दिया जाए । तीनो विधानसभा में जहां-जहां गेप है उसे पूरा किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, लुण्ड्रा जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद, उदयपुर के जनपद अध्यक्ष भोजवन्ती सिंह सहित अन्य सदस्य और अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57