Horoscope October 19, 2021: चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा

Horoscope October 19, 2021: चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

Horoscope October 19, 2021: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, इन दो राशियों पर भारी मंगलवार

राशिफल (19 अक्टूबर, 2021): मंगलवार मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है और उन्हें सम्मान मिलेगा. इसके अलावा मीन के लिए दिन विवादित रह सकता है और इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

नई दिल्ली: मंगलवार को मिथुन राशि के जातक सरकार से किसी न किसी रूप में लाभ हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा कर्क, सिंह और मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. कुंभ और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि उनके जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं. आइए एस्‍ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए मंगलवार कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में हिस्सा लेंगे. आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे.

वृषभ (Taurus): कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे. कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है और इच्छित स्थान पर ट्रांसफर भी संभव है.

मिथुन (Gemini): आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकतें हैं. अगर आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यवसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है.

कर्क (Cancer): यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है. पारिवारिक-जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है. प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगें. समर्पित परिश्रम से अगर आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं. आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है.

सिंह (Leo): आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा. आय में वृद्धि संभव है. आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कन्या (Virgo): आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं. अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पायेंगे . अगर कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता है.

तुला (Libra): व्यवसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे.

वृश्चिक (Scorpio): व्यवसायिक क्षेत्र में आपको आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे. व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.

धनु (Sagittarius): मंगलवार को मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे. अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें. अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें. अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा.

मकर (Capricorn): व्यवसायिक सन्दर्भ में व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं, आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे.

कुंभ (Aquarius): आपको अपने जीवन साथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा. इस कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे. यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर हैं या परेशान हैं, इसकी भनक भी किसी को ना होने दें.

मीन (Pisces): मंगलवार आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है. आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे.