Advertisement

ट्रेक्टर और बैलगाड़ी से धान लेकर पहुंचे किसान

ट्रेक्टर और बैलगाड़ी से धान लेकर पहुंचे किसान

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का प्रदेशव्यापी  आगाज 1 दिसम्बर को हो गया। जिले के उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। धान खरीदी शुरू होने से समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानों में खुशी की लहर  दौड़ गई। समितियों में खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आए। पहले दिन के लिए टोकन कटवाने वाले किसान ट्रेक्टर व बैलगाड़ी से धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। पहले दिन की खरीदी के लिए 391 किसानों को टोकन जारी किया गया है जिनसे करीब 17 हजार 560 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लुण्ड्रा तहसील के सहनपुर उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए घंघरी निवासी किसान मनसाय तिर्की ने बताया कि उन्होंने 110 बोरी धान लेकर आए हैं। टोकन लेने तथा धान बेचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की है। इसी प्रकार पटोरा निवासी किसान शिवशंकर ने 90 बोरी तथा अगासी निवासी किसान रामकिशोर ने 100 बोरी धान बेचा।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की व्यापक तैयारी की गई है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने 49 हजार 324 किसानों ने पंजीयन कराया है जिनसे करीब 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये तथा धान ग्रेड-ए का 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47