Advertisement

कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदान कर जीवन रक्षा के लिए पेश की मिसाल…..

कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदान कर जीवन रक्षा के लिए पेश की मिसाल…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   हमर खून बचाही जिंदगी अंतर्गत बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित न्यू  कंपोजिट बिल्डिंग में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियां ने भी रक्तदान कर मानव जीवन रक्षा के लिए मिसाल पेश की।  रक्तदान शिविर में विभिन्न विभागों के 75 अधिकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 2 में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में उपायुक्त संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर तनुजा सलाम, संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो,डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, जल संसाधन विभाग के, स्कूल शिक्षा विभाग, कौशल विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास अधिकरण, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख शाखा, स्वास्थ्य विभाग, खनिज विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जिला कार्यालय अम्बिकापुर के अधिकारी-कर्मचारी ने रक्तदान किया।

रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत स्वैछिक रक्तदान शिविर की शुरुआत करीब दो महीने पूर्व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में की गई थी। शुरुआत से लेकर अब तक लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठन तथा समाज के लोगों द्वारा स्वैच्छिक आधार पर रक्तदान कर रहे है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.एल. धु्रव, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आर मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57