Advertisement

Ambikapur News : भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला बैठक संकल्प भवन अंबिकापुर में संपन्न…….

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला बैठक संकल्प भवन अंबिकापुर में संपन्न…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  आज भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला बैठक संकल्प भवन अंबिकापुर में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी नारायण चंदेल एवं विशेष अतिथि जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे तथा धरसीवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल भी उपस्थित रहे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन संभाग प्रभारी नारायण चंदेल ने आजीवन सहयोग निधि के सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए आगे की रणनीति पर भी चर्चा किया। भाजपा सरगुजा कार्यसमिति का सत्यापन करने के पश्चात धरसीवां के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संगठन जिला प्रभारी ज्योति दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और आर्थिक रूप से भी संगठन मजबूत होना चाहिए इसलिए योजनाबद्ध तरीके से आजीवन सहयोग निधि को सफल बनाना है। कार्यक्रम का मुख्य विषय आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी मेजर अनिल सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पार्टी की आर्थिक मजबूती के लिए हम सबको आगे आना है और राष्ट्रीय संगठन से प्राप्त निर्देश अनुसार टारगेट को पूरा कर संगठन को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।कार्यक्रम के अंत में भारत रत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया गया तथा 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव पूर्व सांसद कमलभान सिंह भारत सिंह सिसोदिया अंबिकेश केसरी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, मधुसूदन शुक्ला , जन्मेजय मिश्रा, अभिषेक शर्मा, लेखराज अग्रवाल, मधु चौदहा, मंजूषा भगत, रूपेश दुबे, चंद्रशेखर तिवारी, उमेश अग्रवाल, संजय सोनी, कृष्णा कुमार शर्मा, राम प्रवेश पांडेय, करता राम गुप्ता, विश्व विजय सिंह तोमर,सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह, वैभव सिंह देव, प्रेमानंद तिग्गा, संजय गुप्ता बोड़ा, भारती सोनवानी, संतोष बिहाड़े, दीपक सिंह तोमर, विवेक सिंह सेंगर, राजेन्द्र जायसवाल, अनिल अग्रवाल, संजीव सेठ, संजीव वर्मा, तजिंदर बग्गा, वीरेंद्र बघेल, शैलेश सिंह, दिनेश शुक्ला, गौतम विश्वकर्मा, रोहित कुशवाहा , शरद सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47