Advertisement

Ambikapur News : परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यों को रोकने उड़नदस्ता दल गठित…….

breaking news

परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यों को रोकने उड़नदस्ता दल गठित…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 फरवरी 2022 को दो पालियों में राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर अमृत लाल धु्रव द्वारा आदेश जारी कर परीक्षा केन्द्र में अनैतिक कार्यां को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर व श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा हेतु डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, रक्षित केन्द्र के इम्तियाज अली व राजमुकुन्द को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा केन्द्र शासकीय उ0मा0वि0 पुलिस लाइन हेतु तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी, शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सहायक उप निरीक्षक  संजय गुप्ता, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु आरक्षक रूपेश महंत तथा शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु आरक्षक रिंकु गुप्ता, परीक्षा केन्द्र हॉलीक्रास वूमेन्श कॉलेज अम्किपुर हेतु तहसीलदार इरशाद अहमद, हॉलीक्रास कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हेतु सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे, हॉलीक्रास कांवेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल हेतु आरक्षक समीनुल हसन व आरक्षक अतुल सिंह को दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा परीक्षा केन्द्र विवेकानंद विद्या निकेतन उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु तहसीलदार लुण्ड्रा मुखदेव यादव, सरस्वती शिशु मंदिर उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सहायक उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, उर्सुलाइन कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु प्रधान आरक्षक ननका राम व आरक्षक दिनेश यादव को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा केन्द्र शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु तहसीलदार उदयपुर सुभाष शुक्ला, परीक्षा केन्द्र शासकीय राज मोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु सहायक उप निरीक्षक  वीरेन्द्र कुजूर, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 मणीपुर हेतु आरक्षक महेन्द्र यादव व आरक्षक कौशल कुमार पैंकरा को जिम्मेदारी दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47