Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर ने 3 मई को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगाई अधिकारियों की ड्यूटी……….

कलेक्टर ने 3 मई को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगाई अधिकारियों की ड्यूटी……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 3 मई 2022 को ईद-उल-फितर एवं अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा इस दिन के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यटी लगाई है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ए.एल. ध्रुव द्वारा आदेश जारी कर विभिन्न अधिकारियों को दायित्व का निर्वहन करने निर्देशित किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू, अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर अनिकेत साहू व अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर अनमोल विवेक टोप्पो को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में मजिस्ट्रीयल ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी को थाना क्षेत्र अम्बिकापुर, नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को गांधीनगर थाना क्षेत्र एवं नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू को मणिपुर चौकी क्षेत्र के लिए दायित्व सौंपा गया है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47