Advertisement

Ambikapur : शासकीय कर्मचारी संघ का सरगुजा संभागीय सम्मलेन एवं शपथग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न………..

शासकीय कर्मचारी संघ का सरगुजा संभागीय सम्मलेन एवं शपथग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न………..  

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का सरगुजा संभागीय सम्मेलन, शपथग्रहण एवं  सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 24 दिसम्बर 2022, दिन शनिवार को समय प्रातः 11 बजे से पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। अतिथियों का अम्बिकापुर के गांधी चौक आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा फुल माला एवं पटाखा फोड़कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी.आर. यादव प्रमुख संरक्षक एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सलाहकार, जी.आर. चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आयोजक आनंद सिंह यादव प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष सरगुजा, सुन्दर सिंह ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश कश्यप कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, रंजीत सारथी संभागीय संरक्षक, कौशलेन्द्र पाण्डेय कर्मचारी फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष, जेपी उपाध्याय जिलाध्यक्ष कोरबा, सलीम खान जिलाध्यक्ष सूरजपुर, अशोक यादव जिलाध्यक्ष कोरिया, आर.डी. शर्मा जिलाध्यक्ष जशपुर, विवेकानंद गुप्ता जिलाध्यक्ष बलरामपुर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजन कर मां सरस्वती की वंदना गीत की प्रस्तुति गीतकार पूनम दुबे जी द्वारा किया गया। इसके उपरांत छत्तीसगढ़ राज्यगीत का गान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माधुरी जायसवाल, उपाध्यक्ष आशा पाण्डेय, सचिव अर्चना पाठक, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा पटेल, गीतकार पूनम दुबे जी एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा राज्यगीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पी.आर. यादव जी ने सरगुजा संभाग के संरक्षक रंजीत सारथी, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं सरगुजा जिले के नवनिर्वाचित संरक्षक महेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, सुधीर राणा, एन.पी. गुप्ता, आशा पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, सचिव संजय यादव, सह सचिव विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, सह कोषाध्यक्ष मुकेश झलरिया, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माधुरी जायसवाल, सचिव अर्चना पाठक, कोेषाध्यक्ष पूर्णिमा पटेल, संगठन सचिव राकेश पुरी, अनिल दास, राजेश कुमार, शुभम श्रीवास्तव, विकास कुमार यादव, बालेश्वर यादव, देवेन्द्र कुमार देवांगन, बासु कुमार, अमित सिसोदिया, मुकुन्दलाल साहू, सुरेश गायकवाड़, मनोज धुर्वे, मनोज शुक्ला, उत्तम यादव, पुष्पेन्द्र प्रसाद चौहान, अर्चना गुप्ता, पूनम गुप्ता, समुंद्री सिंह, निशांत दुबे, भजन लाल पैकरा, कृष्णा राजवाड़े, कार्यकारिणी सदस्य/विभागीय संयोजक कुल 41 कर्मचारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष अम्बिकापुर आशतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष लखनपुर अमित सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुर बजरंग दास, ब्लॉक अध्यक्ष बतौली प्रशांत गुप्ता, कार्य. अध्यक्ष पी.एन. सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सीतापुर देवीदयाल सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा विजय कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मैनपाट अम्बरीष कश्यप को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया एवं सलीम खान जिलाध्यक्ष सूरजपुर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरजपुर मनीष दीपक साहू, अशोक यादव जिलाध्यक्ष कोरिया, आर.डी. शर्मा जिलाध्यक्ष जशपुर, विवेकानंद गुप्ता जिलाध्यक्ष बलरामपुर एवं अन्य सदस्यों को शपथ दिलाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सेवानिवृत्त जवाहर गुप्ता, रंजीत सारथी, रामप्रवेश सिंह यादव, स्व. ऋषि पाण्डेय की धर्मपत्नी बीना पाण्डेय, गोपीसाय पैकरा, बी.एन. सोरेन, जी.आर. यादव, नसीम अहमद सिद्दीकी, विनोद सिन्हा, एवं संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पीआर यादव ने कहा कि कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष संघर्ष का वर्ष रहेगा। आने वाले वर्ष में विधानसभा का चुनाव होना है जिसमें सरकार द्वारा पूर्व में अपने जनघोषणा पत्र में जारी किए गए वादों को पूरा कराने का समय आएगा, हर साथी को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए, संघर्ष ही एक ऐसा रास्ता है जिससे हम अपनी मांगों को मनवा सकते हैं। यदि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना भूलेगा तो, जो उसे सुविधाएं मिल रही है उसे भी सरकार वापस लेने में पीछे नहीं रहेगा, इसीलिए हम सबको अपने अधिकार एवं मांगों को लेकर सजग रहना पड़ेगा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा ने कहा की मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही मेरे द्वारा संगठन की मजबूती के लिए सर्वप्रथम पांचों संभाग में बैठक आयोजित कर संघ के वार्षिक एवं आजीवन सदस्यता अभियान को प्रमुखता से किया जा रहा है। आज का सरगुजा संभागीय बैठक अभियान के चौथा संभागीय बैठक है तथा पूर्व में बिलासपुर रायपुर एवं जगदलपुर में हो चुका है तथा अंतिम संभागीय बैठक दुर्ग संभाग का आगामी माह में किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य अतिथि चंद्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक पदाधिकारी चाहे वह तहसील जिला या प्रांतीय स्तर का क्यों ना हो हम सभी को सर्वप्रथम संघ का वार्षिक एवं आजीवन सदस्य बनना चाहिए। हमारे पदाधिकारियों के सदस्य बनने से यह संदेश सामान्य सदस्यों पर भी अच्छा जाएगा इसलिए सभी से उन्होंने आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक एवं आजीवन सदस्यता अभियान में शामिल होकर संघ को सुदृढ़ता प्रदान करने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में उद्बोधन जेपी उपाध्याय, सुन्दर सिंह ठाकुर, योगेन्द्र तिवारी, कौशलेन्द्र पाण्डेय, दिनेश कश्यप, आनंद सिंह यादव, सलीम खान, आर.डी. शर्मा, विवेकानंद गुप्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष मैनपाट अम्बरीष कश्यप, सीतापुर सचिव नीरज सोनी के द्वारा विस्तापूर्वक कर्मचारियों की लंबित मांग- गृहभाड़ा भत्ता एवं अन्य भते को सातवें वेतनमान में पुनरीक्षित करने की मांग, लंबित महंगाई भता, वेतन विसंगति एवं अन्य कर्मचारियांे के मांगों पर के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है तथा अपने उद्बोधन में सभी ने कहा कि सरगुजा संभागीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण सेवानिवृत्त सम्मान सम्मारोह को सफल बनाने में अहम भूमिका आयोजनकर्ता सरगुजा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव एवं उनके पूरे टीम को बहुत बधाई एवं शुभकामनाऐं दिये। कार्यक्रम में प्रांत से आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संगठन द्वारा सरगुजा जिले में बने काष्ठ शिल्प से बनी कलाकृति जैसे- श्री कृष्ण एवं अन्य निर्मित स्मृति चिन्ह ससम्मान भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन आनंद सिंह यादव एवं आभार प्रगट कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप जी द्वारा किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47