Ambikapur : सर्द रात्रि में कलेक्टर ने शहर भ्रमण कर लिया व्यस्थाओं का जायजा……………..

सर्द रात्रि में कलेक्टर ने शहर भ्रमण कर लिया व्यस्थाओं का जायजा……………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शनिवार रात को कड़ाके की ठण्ड में शहर भ्रमण कर व्यवस्थाआें का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर वार्डों में मरीजों तथा उनके परिजनों से हाल-चाल पूछा । इस दौरान कई जरूरतमंदों को ठण्ड से बचने कंबल वितरित किया। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ आर्या से अस्पताल में मरीज के परिजनों के ठहरने तथा ठंड से राहत देने की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकरी ली। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

कलेक्टर ने इसके पश्चात प्रतीक्षा बस स्टैंड में यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। यहां नगर निगम के द्वारा कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किया गया था। बस स्टैंड में यात्री ठंड से बचने अलाव तापते नजर आए। कलेक्टर ने यात्रियों से पूछ-ताछ करते हुए कहा कि रात्रि में बाहर निकलने पर गरम कपड़े पहने और कान को ढक कर रखें। अलाव तापते समय आवश्यक दूरी बनाएं रखें। इस दौरान एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद थे।