Advertisement

CRIME NEWS : पुलिस की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई, 102 बदमाशों को भेजा गया जेल

रायगढ़। CRIME NEWS : एसएसपी सदानंद कुमार जिले का प्रभार लेते ही उनके कार्य करने का विजन उनकी कार्रवाई से साफ नजर आता है। रायगढ़ पुलिस की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 31 जनवरी को जिले का पदभार लेते ही उन्होंने थाना चौकी प्रभारियों को जिले के संदिग्ध बदमाशों को सूचीबद्ध कर सस्पेक्टेड, वारंटियों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया। पिछले 6 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 स्थायी वारंटी जिनमें वर्ष 2014 से फरार हत्या, दुष्कर्म के वारंटी आदि शामिल है। जिन्हें थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर के लगाकर सूचना से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुए थे उन सभी को विभिन्न थाना क्षत्रों के अंतर्गत पिछले 6 दिनों में 89 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्थाई वारंटो की तामिली में सबसे अधिक 05 स्थायी वारंट लैलूंगा पुलिस द्वारा किए गए हैं। वहीं कोतवाली और तमनार ने 2-2 एवं धर्मजयगढ़, कापू, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर द्वारा 1-1 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है इसी प्रकार अभियान में थाना कोतवाली ने 18 और पुसौर ने 15, जूटमिल ने 13, थाना खरसिया और चक्रधरनगर ने 10, कोतरारोड़, पूंजीपथरा और चौकी खरसिया ने 05-05, घरघोड़ा, भूपदेवपुर,कापू और चौकी जोबी ने 02-02 ने एक फरार आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, लंबे समय से फरार वारंटियों का वारंट जारी होने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57