बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कसा तंज बोले- वे अपना राज्य नहीं बचा पाए, हिंदू के नाम वोट मांगने वालों को CG की जनता पसंद नहीं करेगी…

रायपुर. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने तंज कसा है. मरकाम ने कहा, जेपी नड्डा का बस्तर में स्वागत है. हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव हुए. वे अपने राज्य को भी नहीं बचा पाए. बीजेपी हिंदू के नाम से राजनीति करने वाली है. वहां के अधिकतर लोग हिंदू धर्म के अनुयाई हैं. उन्होंने भी बीजेपी को वोट नहीं दिया है. धार्मिक ध्रुवीकरण के आधार पर वोट मांगने वालों को छत्तीसगढ़ की जनता पसंद नहीं करेगी.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

वहीं नारायणपुर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर मोहन मरकाम ने कहा, लोकतंत्र में विश्वास करने वाले चाहे वो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हो या भाजपा के कार्यकर्ता हो. नक्सली हमेशा उनको टारगेट करते रहे हैं. बीजेपी नेता के हत्या की घोर निन्दा करता हूं. भूपेश सरकार शांति सुरक्षा विश्वास और विकास के एजेंडे पर चल रही है, इसलिए नक्सली बौखलाकर कायराना हरकत करते हैं.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

अरविंद नेताम और अमरजीत चावला को जारी किए गए नोटिस पर मोहन मरकाम ने कहा, मुझे मीडिया के माध्यम से ही नोटिस जारी होने की खबर मिली. क्या कारण हैं? जब तक मैं नोटिस में देख नहीं पाया हूं, उनके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर मोहन मरकाम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन काल में भी वही अधिकारियों ने काम किया है. अब बीजेपी विपक्ष में है, इसलिए वे अधिकारियों को टारगेट कर रहे हैं. इसमें भारतीय जनता पार्टी की हताशा दिखती है.

टीएस बाबा के बयान पर मोहन मरकाम ने कहा, ये उनके निजी विचार हो सकते है. मैंने उनके बयान को अभी देखा नहीं है. टीएस बाबा ने कहा था कि, मंत्री पद पर रहते हुए भी इच्छा अनुसार काम नहीं हो पा रहे हैं.