Advertisement

मुंगेली जिले में वर्षों से पदस्थ अधिकारियों पर गिरेगी गाज, अजा विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल ने बनाई सूची

मुंगेली। जिले में सालों से पदस्थ अधिकारी – कर्मचारियों पर जल्द ही तबादले की गाज गिरने वाली है।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने मुंगेली जिले को भ्रष्ट एवं वर्षों से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुक्ति दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। वे ऐसे अफसरों और कर्मियों की सूची तैयार कर चुकी हैं, ये सूची जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी जाएगी।
एक बयान में रत्नावली कौशल ने कहा है कि मुंगेली जिला मुख्यालय तथा जिले के विकासखंड मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ शासन के कलेक्टर कार्यालय,जनपद पंचायतों, जिला पंचायत, पुलिस, राजस्व, आबकारी, स्वास्थ्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास समेत तमाम विभागों में पचासों ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं, जो विगत कई वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। ये अधिकारी कर्मचारी अपनी मर्जी के मालिक बन बैठे हैं, जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज करते हैं और जमकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन अधिकारी – कर्मचारियों के रवैए के कारण छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार और जनप्रिय एवं निर्विवाद छवि वाले मुख्यमंत्री को बदनाम करने वाले ऐसे अधिकारी – कर्मचारियों को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें मुंगेली से हटवाकर ही वे दम लेंगी। रत्नावली कौशल ने बताया कि भ्रष्ट और सालों से जिले में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। कौशल ने बताया कि सूची में सभी विभागों के दागी और लंबे समय से पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी और मुख्यमंत्री से त्वरित कार्यवाही करने आग्रह करेंगी कि इन सभी का तबादला मुंगेली जिले से किया जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57