Advertisement

गरियाबंद : नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने वीडियो काॅल कर जाना आइसोलेट मरीजों का कुक्षलक्षेम

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/ गरियाबंद/गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार नेछ होम आइसोलेशन में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं मरीजों एवं उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए चर्चा की और उनका कुशलक्षेम जाना। श्री मेमन मरीजों के हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सतर्कता और सावधानी के साथ कोरोना से लड़ सकते है, कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप समय से मेडिसिन लेवे, सुबह शाम भाप लेवे, भोजन में पौष्टिक आहार ले, संभवतः योग सुबह शाम योग भी करें। इससे जल्दी स्वस्थ होकर कोरोना से मुक्त हो सकते है। इसके अलावा नपा अध्यक्ष ने आइसोलेट मरीजों को घर में परिवार के सदस्यों से शारीरिक दूरी बनाए रखने विशेष ध्यान देने की अपील की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान नपा अध्यक्ष ने उन्हें नगर पालिका परिषद की ओर से होम आइसोलेशन मरीजो को दी जाने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आप नगर पालिका के हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करके आइसोलेशन अवधि हेतु ऑक्सीमीटर, भाप मशीन और थर्मामीटर प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा कोई भी दैनिक जरूरत का सामान या दवाई पहुंचाने के लिए भी पालिका प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल नगरपालिका परिवार लगाकर नगरवासियों की सेवा में समर्पित और तत्पर हैं, सभी मरीज उनकी प्राथमिकता में है और जल्दी स्वस्थ हो जाए इसके लिए पूरा पालिका परिवार हमेशा प्रार्थना भी करता है। उन्होंने कहा कि आप सभी को किसी प्रकार की परेशानी हो तो पालिका के हेल्पलाइन नंबर या सीधे मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर आइसोलेट मरीजों और उनके परिजनों ने आक्सीमीटर, थर्मामीटर और भाप मशीन सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन को धन्यवाद भी दिया, परिजनों ने भी कहा कि संकटकाल में नगरपालिका बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य कर रहा हैं। हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं इसके सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारी को बधाई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57