Advertisement

राज्यपाल ने ईद-उल-फितर पर दी मुबारकबाद

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हुए राज्य के सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व पवित्र महीना रमजान के माह भर के कठिन उपवास के बाद आता है और नेकी एवं भलाई करने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशियां एवं भाई-चारे लेकर आएगा तथा अमन-चौन, सौहार्द्र और एकता का संदेश देगा। राज्यपाल ने कहा कि इस अवसर पर मैं इबादत करती हूं कि देश और प्रदेश को जल्द कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिले। साथ ही लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिये गये के निर्देश का पालन करते हुए पर्व मनाएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57