Advertisement

सेवा कार्य के लिए जगह की नहीं, जरूरत है जुनून और जज्बे की…

कोण्डागांव। जिला प्रशासन द्वारा शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के सहयोग से जिले में मानसिक रूप से पीड़ितों के समुचित उपचार एवं पुनर्वास का दायरा अब निरन्तर बढ़ता जा रहा है। इस दिशा में अब लोगों को आकर्षित करते हुए राजधानी में अपना कार्य करते अपनी टीम का गठन किया गया है। जिससे रायपुर के अंदर  ऐसे मानसिक तौर पर पीड़ित लोगों को इलाज की सख्त आवश्यकता है इन मानसिक रूप से बीमार लोगों को  शांति फाउंडेशन संस्था के लोगों के द्वारा चिन्हांकित किया जा रहा है ताकि जो लोग  अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते सालों से सड़कों पर भटकने पर मजबूर हैं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर समाज में उनको हक दिलाया जा सके।

इस मुहिम के तहत जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा शांति फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर की सड़क पर एक व्यक्ति जो न केवल दर्द के कारण चल सकते थे और न ही एक जगह से दूसरे जगह में जाने के काबिल थे। उन्हें पंडरी के पास से रेस्क्यू किया गया और आवश्यक उपचार के लिए पहल किया गया। इस बारे में जैसे ही संस्था को यह जानकारी मिली तो संस्था ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 112 की माध्यम से उन्हें मेकाहारा हॉस्पिटल ले जाकर उनके इलाज कराने का जिम्मा उठाया। सम्बन्धित पीड़ित के शरीर में काफी गंदगी होने के कारण कोई भी उन्हें छूना नहीं चाहते थे जिसके चलते संस्था के लोगों ने अस्पताल के बाथरूम में ही उन्हें नहलाया तथा साफ-सुथरे कपड़े पहनाए । इसके साथ ही बाल कटवाए। पीड़ित के दोनों पैर में कीड़े लग चुके थे, इसे ध्यान देकर उनकी पट्टी होने के उपरांत उनके घर की जानकारी के लिए भी संस्था के लोग जुट गए ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान  सूत्रों से ज्ञात हुआ कि वे रायपुर में तेलीबांधा के पास अवध टेलर के घर के पीछे किसी समय किराये के मकान में रहते थे। पर आज इनके घर की कोई भी जानकारी नहीं है और वे दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर हैं। उक्त पीड़ित व्यक्ति सिंध समाज के हैं, यह जानकारी उनके मोहल्ले से मिली। पीड़ित की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण  शांति फाउंडेशन के द्वारा उन्हें सुरक्षित स्थान में रखा गया है। जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के सहयोग से संवेदना कार्यक्रम की मानवीय प्रयास को हर जररूतमन्द पीड़ित तक पहुंचाने पहल किया जा रहा है। इस ओर सम्बन्धित समाजसेवी संस्था शांति फाउंडेशन  द्वारा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में सक्रिय होने के साथ ही रायपुर में कार्य करने का निर्णय लिया गया  है।

इससे सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को मानसिक रूप से पीड़ित मुक्त बनाया जा सके। समाज में ऐसे पीड़ितों की यथासम्भव सहायता के लिए प्रबुद्धजनों को सहयोग प्रदान करने के लिए शांति फाउंडेशन के संचालक यतींद्र सलाम सहित संस्था के रायपुर से सदस्य सुरजीत सिंह, जागेश्वर साहू,चन्द्रकांत दुबे और अन्य लोगों ने किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57