Advertisement

जल जीवन मिशन अंतर्गत संसाधन केन्द्र स्तरीय 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कोण्डागांव । जिले में जल जीवन मिशन अन्तर्गत प्रमुख संसाधन केंद्र स्तरीय चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और वी द पीपल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड व जिले के कुल 30 ग्रामों से 59 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा वी द पीपल संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जल जीवन मिशन के सफल संचालन व क्रियान्वयन के लिए समुदाय स्तरीय क्षमता विकसित करना है। जिसमें ग्राम जल स्वच्छता समिति के जल वाहिनी , सरपंच एवं उपसरपंच , सचिव , सदस्यों व समन्वयक सहायता एजेंसियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर भविष्य में जल जीवन मिशन का सतत संचालन किया जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस कार्यक्रम में जल गुणवता की जांच , जल संरक्षण के महत्व , समुदाय की भागीदारी समेत जल जीवन मिशन के समस्त घटकों के बारे में अवगत कराया गया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस के शुभारंभ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक अभियंता वीरेंद्र पांडे द्वारा ग्रामीण पेयजल प्रबंधन की दिशा में समुदाय की व्यापक सहभागिता पर बल देते हुए पेयजल स्रोतों का बेहतर संचालन एवं रखरखाव करने सहित पेयजल का समुचित उपयोग, पानी बचाने के लिये प्रयास, भूजल संवर्धन के लिए सोख्ता गड्ढा बनाने इत्यादि की ओर वृहद स्तर पर पहल किये जाने का आग्रह किया। इस दौरान नोडल अधिकारी एसके सोनवानी , जल जीवन मिशन के आईईसी समन्वयक दुर्गेश साहू , आईएसए समन्वयक प्रमोद कुमार ध्रुव,  सीडीएटी समन्वयक परदेशी यादव उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए  वी द पीपल संस्थान से मास्टर ट्रेनर अजय महापात्रे समेत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57