Advertisement

इंग्लिश मीडियम कॉलेज में नौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की मांग

रायगढ़ । रायगढ़ में अंग्रेजी मीडियम स्वामी आत्मानंद कॉलेज की पढ़ाई जुलाई से शुरू हो जाएगी। लाइवलीहुड कॉलेज के पुराने भवन में ही कक्षाएं लगेंगी।

इसके लिए डिग्री कॉलेज की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को सेटअप का प्रपोजल भेजा गया है। 9 असिस्टेंट प्रोफेसरों समेत कई कर्मचारियों की मांग की गई है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की तर्ज पर हर जिले में कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। इसके लिए अस्थाई तौर पर भवन चिह्नांकित कर शासन को अवगत कराया गया था।

रायगढ़ में पंचायत ट्रेनिंग सेंटर परिसर में लाइवलीहुड कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में ही कॉलेज चलाया जाएगा जब तक कि कोई स्थाई भवन निर्माण न हो जाए।

उच्च शिक्षा संचालनालय से कॉलेज संचालन के लिए जरूरी सेटअप का प्रस्ताव मांगा गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डिग्री कॉलेज की ओर से अंग्रेजी मीडियम कॉलेज के लिए सेटअप प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। इसमें नौ विषयों के लिए इतने ही असिस्टेंट प्रोफेसर, लैब टेक्निशियन, लैब अटेंडेंट, तीन सहायक ग्रेड-3 और तीन प्यून की मांग की गई है।

जून से ही बाकी कॉलेजों के साथ यहां का भी एडमिशन प्रारंभ हो जाएगा। तब तक कॉलेज भवन को तैयार करने के साथ सेटअप के अनुसार पोस्टिंग भी की जाएगी।

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की होगी पढ़ाई

पहले साल से कॉलेज में बीएससी के पांच विषय मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, कला संकाय के पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और बी कॉम की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि पहले ही साल से अधोसंरचना को लेकर कुछ कमियां होंगी लेकिन कॉलेज प्रारंभ होने से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अभी सीटों की संख्या निश्चित नहीं की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57