Advertisement

Ambikapur : मीडिया संभालना है तो खुद को अपडेट रखना होगा प्रतिदिन पढ़ने की आदत डालें : अमित चिमनानी……………

मीडिया संभालना है तो खुद को अपडेट रखना होगा प्रतिदिन पढ़ने की आदत डालें : अमित चिमनानी……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख अमित चिमनानी के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरगुजा भाजपा जिला मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला के भाजपा मंडलों से पहुंचे सोशल मीडिया और मीडिया पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा की मीडिया संभालना है तो खुद को हर मुद्दे से अपडेट रखें प्रतिदिन पढ़ने की आदत डालें। विषयों को इस तरीके से उठाएं कि वह जनता को आसानी से समझ में आए। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा चुनाव का वक्त आ गया है अब कमरकस के काम करना होगा घर-घर तक जन-जन तक सरकार की विफलता को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समस्त मीडिया प्रभारी प्रतिदिन 4 से 5 घंटे का समय संगठन के लिए दें तथा प्रदेश के मुद्दों के साथ साथ स्थानीय मुद्दों का भी अध्ययन कर मीडिया प्रभारी उस पर कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें ताकि कांग्रेस की भ्रष्ट ,अराजक और वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार के बारे में जनता जान सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया का काम कठिन किन्तु महत्वपूर्ण व आवश्यक है इसके बिना चल पाना सम्भव नहीं है। भाजपा सरगुजा मीडिया विभाग वर्तमान में पूरे समर्पण व कार्यकुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है आप सब भी अपनी सक्रियता से इसे मजबूत बनाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पूरे जिले के मीडिया प्रभारियों को समन्वय के साथ कार्य करना है। अब मीडिया कार्यशाला का आयोजन समय समय पर होता रहेगा जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया का मार्गदर्शन भी हमें प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, अभिषेक शर्मा ,मधुसूदन शुक्ला, दीपक तोमर, शरद सिन्हा, रवि जायसवाल, रामप्रवेश पांडे, राजीव कश्यप, रमेश गोयल, राम सिंह देव, शशि शेखर सिंह, बालेश्वर यादव, मुनेस्वर यादव, शीतल सिंह, ध्रुव कुमार, सागर विश्वकर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47