Advertisement

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में बने 40 मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में बने 40 मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है। बुधवार (16 सितंबर) सुबह नगर निगम ने यह कार्रवाई की। निगम के मुताबिक, यहां मकानों का निर्माण स्वीकृत लेआउट के बाहर बिना अनुमति किया गया था।

बुलडोजर कार्रवाई से पहले संबंधित बिल्डरों और मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद निगम जोन-6 की टीम 12 बुलडोजर लेकर मकानों को तोड़ने पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने सवाल उठाया कि अगर जमीन का डायवर्सन हुआ, रजिस्ट्री हुई और सरकारी शुल्क जमा कर जमीन खरीदी गई तो बाद में मकान अवैध कैसे हो गए? उन्होंने कार्रवाई रोकने की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लेआउट के बाहर निर्माण, जलभराव की समस्या

जोन-6 कमिश्नर हितेंद्र यादव के मुताबिक, इलाके में जलभराव, पानी, बिजली और नाली से जुड़ी शिकायतें भी मिली थीं। जांच के दौरान लेआउट के बाहर किए गए निर्माण सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

बिल्डरों ने आगे निर्माण नहीं करने का भरोसा दिया

निगम का कहना है कि कार्रवाई के बाद संबंधित बिल्डरों ने लेआउट के बाहर आगे कोई निर्माण नहीं करने का भरोसा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57