26वें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा संदेश: ‘पुरखों के संघर्ष और अस्मिता का प्रतीक है हमारी माटी’
रायपुर। 1 नवंबर 2000 को भारत के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ ने आज अपनी यात्रा के महत्वपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में कदम रख दिया है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर पूरे प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव 2026) का उत्साह चरम पर है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती कालखंड के इस महापर्व पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी बोली-भाषा में शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल से संदेश जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की माटी, लोकसंस्कृति, परंपरा और पुरखों के बलिदान को याद किया। उन्होंने राज्य को एक सुदृढ़, समृद्ध और खुशहाल प्रदेश बनाने के संकल्प को दोहराया है|
Ashish Sinha
Website: https://pradeshkhabar.in













