साउथ सुपरस्टार यश फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे हैं। यश ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे यथर्व को यह जानकर हैरानी हुई कि उनके पिता रावण का किरदार निभा रहे हैं।
यश ने बताया कि फिल्म की तैयारी के दौरान उनके और बेटे के बीच यह बातचीत हुई।
यश ने कहा, “मेरा बेटा जानता है कि उसके पिता हीरो हैं, लेकिन अब उसे रामायण की कहानी भी पता है।”
यश ने बताया कि बेटे ने पूछा, “आप रावण हैं?” इस पर यश ने कहा कि यह असल जिंदगी नहीं, सिनेमा है।













