श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर आज दोपहर रिलीज हुआ। फिल्म में श्रद्धा मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर महाराष्ट्र की लोककला तमाशा और लावणी की दुनिया दिखाता है। ट्रेलर में कला, संघर्ष और अपने सम्मान के लिए लड़ाई नजर आती है। श्रद्धा विठाबाई के किरदार में दमदार लग रही हैं। उनके डायलॉग भी असर छोड़ते हैं। एक जगह वह कहती हैं, “देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या मेरा घमंड। मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे। जब वो टूट गया ना, सब टूट गया।”
वहीं मुंबई के दादर में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी पहनकर पहुंचीं। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें गुलाब का फूल दिया।












