साउथ अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 140 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। टीम की बढ़त अभी सिर्फ 40 रन है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैथ्यू ब्रीट्जे 19 और रायन रिकल्टन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्कस एकरमैन 62 और कप्तान टेम्बा बवुमा ने 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 2 और हेजलवुड-लायन ने 1-1 विकेट लिए हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 429 रन पर खत्म हुई। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे, इसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 100 रन की बढ़त मिली।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी ने 80 और कैमरन ग्रीन ने 65 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 और मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए।












