Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना का एयर शो होगा

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना का एयर शो होगा। सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाले शो में जवान 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए उतरेंगे। आकाशगंगा टीम के 8 जवान C-295 विमान से छलांग लगाएंगे।

इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरने का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर आसमान में दिल समेत अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे। एयर शो 1 और 2 नवंबर को होगा। इसमें वायुसेना की तीन टीमें अपने करतब दिखाएंगी।

आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के 8 प्रशिक्षित जवान करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए छलांग लगाएंगे। इसके लिए C-295 विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। टीम का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा करेंगे। यह टीम आगरा स्थित पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल से आई है।

MI-17 से रस्सी के सहारे उतरेंगे जवान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एयर शो में MI-17 हेलिकॉप्टर से जवानों के नीचे उतरने का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जवान रस्सी के सहारे हेलिकॉप्टर से जमीन पर उतरेंगे। सेना इस तरीके का इस्तेमाल विशेष परिस्थितियों में जवानों को किसी जगह जल्दी पहुंचाने के लिए करती है।

आसमान में दिल और हीरे की आकृति बनाएंगे 5 हेलिकॉप्टर

सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर करीब 10 तरह के करतब दिखाएंगे। इनमें हार्ट फॉर्मेशन खास होगा। इसमें हेलिकॉप्टर सफेद धुएं से आसमान में दिल की आकृति बनाएंगे। इसके अलावा डायमंड और इंडिया फॉर्मेशन भी दिखाए जाएंगे।

हेलिकॉप्टर डॉल्फिन की तरह ऊपर-नीचे उछलते हुए उड़ान भरेंगे। कुछ करतबों में वे एक-दूसरे के सामने से गुजरेंगे। वहीं, सारंग स्प्लिट में पांचों हेलिकॉप्टर अचानक अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरेंगे। यह टीम का खास करतब है।

एयर शो के जरिए वायुसेना अपने जवानों के प्रशिक्षण और काम करने के तरीकों की जानकारी देगी। साथ ही युवाओं को वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57