Advertisement

दीपावली और 1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव से पहले रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी

दीपावली और 1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव से पहले रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम 7 से रात 10 बजे तक कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।यह अभियान त्योहारों और राज्योत्सव के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए चलाया गया। पुलिस का फोकस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा।नॉर्थ जोन में पंडरी थाना क्षेत्र के VIP तिराहा मोवा और थाने के सामने, खम्हारडीह के शंकर नगर चौक टर्निंग पॉइंट, गुढ़ियारी के UPSC चौक और भारत माता चौक पर जांच की गई।उरला थाना क्षेत्र में मिश्रा ढाबा के पास सरोरा, सिंधिया विनायक (कर्मा) चौक और छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। खमतराई क्षेत्र में भनपुरी चौक, बंजारी धाम चौकी के पास और थाने के सामने नाकेबंदी की गई।सेंट्रल जोन में कालीबाड़ी चौक, शेर नगर चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक और मरही माता चौक पर चेकिंग की गई। इसके अलावा तेलघानी नाका, माधवेंद्र चौक के पास, कैनाल रोड, भाठिया नर्सिंग होम के पास, फुंडहर चौक, अंबुजा चौक और लाल चौक के पास भी पुलिस तैनात रही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वेस्ट जोन में भी कई जगह नाकेबंदी

वेस्ट जोन में आजाद चौक, जगन्नाथ चौक कोटा, श्याम चेबर्स चौक कबीर नगर, लाखेनगर चौक, महादेवघाट, रायपुरा चौक और टाटीबंध चौक पर वाहनों की जांच की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57