Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। महिला अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंची थी।

इस दौरान डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और महिला के साथ अश्लील हरकत की।

मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में डॉक्टर प्रदीप देवांगन (45) अपने घर में ही क्लीनिक चलाता था।

पीड़िता 27 अक्टूबर की सुबह से सिरदर्द से परेशान थी। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए उसी क्लीनिक में लेकर पहुंचा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महिला का आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा। आरोपी ने सिरदर्द का कारण गैस बताया और पेट की जांच करने के लिए उसे टेबल पर लेटने को कहा।

गलत नीयत से प्राइवेट पार्ट छुआ

इसके बाद पेट की जांच के बहाने उसने गलत नीयत से महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। आरोपी की इस हरकत से परेशान महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता ने 28 अक्टूबर को बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 407/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57