Advertisement

रायपुर के शास्त्री चौक के आसपास प्रतिबंधित रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले 27 ड्राइवरों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई की

रायपुर के शास्त्री चौक के आसपास प्रतिबंधित रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले 27 ड्राइवरों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने पिछले दो दिनों से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शास्त्री चौक और घड़ी चौक पर प्रतिबंधित समय में वाहन चलाते मिले चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शास्त्री चौक के आसपास प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक यात्री वाहनों का प्रवेश सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इन रास्तों पर वाहन चलाने की शिकायतों और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए चेकिंग की गई।

शास्त्री चौक के आसपास चार प्रमुख रास्तों से ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक वाहनों के प्रवेश पर रोक है।

जयस्तंभ चौक की ओर से: बांबे मार्केट टर्निंग से प्रवेश प्रतिबंधित।

रेलवे स्टेशन की ओर से: मरहीमाता चौक से प्रवेश प्रतिबंधित।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महिला थाना की ओर से: बंजारी चौक से प्रवेश प्रतिबंधित।

कलेक्ट्रेट चौक की ओर से: कलेक्ट्रेट चौक से प्रवेश प्रतिबंधित।

यहां से जा सकेंगे वाहन

प्रतिबंधित रास्तों के बजाय वाहन चालक बंजारी चौक से बांबे मार्केट टर्निंग, रजबंधा मैदान, मरहीमाता चौक, खालसा स्कूल तिराहा, खजाना चौक और राजभवन चौक होकर आ-जा सकते हैं।

दोबारा नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

DCP ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान शारदा चौक और पंडरी ट्रैफिक थाने के प्रभारियों ने चेकिंग की। कार्रवाई के साथ चालकों को प्रतिबंधित मार्गों और समय का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि, आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक चालकों से निर्धारित रास्तों और समय का पालन करने की अपील की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57