Advertisement

बिलासपुर में शनिवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू हो गई

बिलासपुर में शनिवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू हो गई है। गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से निकली इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और स्थानीय विधायक भी मौजूद हैं।

इसके अलावा पदयात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संदेश दिया। भाजपा ने इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया था।

दरअसल, वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सरकार पर हमलों के बीच अब भाजपा ने भी ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ के जरिए सियासी मोर्चा खोल दी है। अब तक कांग्रेस जिस मुद्दे को लेकर भाजपा को घेर रही थी, उसी लोकतंत्र के सवाल पर भाजपा भी जनता के बीच पहुंचने की रणनीति में है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोकतंत्र, मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने की रणनीति

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि, चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान के जरिए इस मुद्दे को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की जा रही है। अब भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को इसी राजनीतिक लड़ाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा भी पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच अपनी बात रखने और कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रही है।

शहर के मुख्य मार्गों पर भाजपा नेता करेंगे पदयात्रा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि पदयात्रा में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और सुशांत शुक्ला सहित जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य और आम नागरिक शामिल होंगे। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

पदयात्रा दोपहर 2 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, करोना चौक, सिम्स चौराहा और पं. देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। यहां पदयात्रा सभा में परिवर्तित होगी। सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

SIR पर लोगों के बीच रखेंगे बात

भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदाता सूची सही और अपडेट रखने की जरूरत के बारे में जागरूक करेगी। पार्टी का कहना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। अपात्र लोगों के नाम तय नियमों के अनुसार हटाए जाएंगे। SIR को लेकर लोगों में भ्रम न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई है। पदयात्रा के दौरान लोगों को इस प्रक्रिया का उद्देश्य और महत्व समझाया जाएगा।

पदयात्रा में 10 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की लगातार बैठकें हुई थी। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के संचालन और जनसंपर्क के लिए टीम भी बनाई गई थी। आज होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक संबोधित करेंगे। इस दौरान SIR को लेकर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। जबकि पदयात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57