Advertisement

8वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आश्रम के कमरे में फंदे से लटकते मिली लाश

दंतेवाड़ा। कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र आश्रम में रहकर 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। छात्र का नाम मनोज कड़ती है। बताया जा रहा है कि, छात्र दिनभर स्कूल से गायब था। जब शाम के समय अन्य छात्र स्कूल से आश्रम पहुंचे तो उन्होंने फंदे से लटकती मनोज की लाश देखी।

जानकारी के मुताबिक, छात्र मनोज कड़ती बुरगुम के आश्रम शाला में रहकर पढ़ाई करता था। रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी अपने साथियों के साथ स्कूल गया था। लेकिन अचानक दोपहर बाद छात्र स्कूल से गायब जो गया। स्कूल के अन्य छात्र मनोज को ढूंढते रहे। इधर, जब शाम को स्कूल की छुट्‌टी हुई तो छात्र आश्रम लौटे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जहां कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली। जिसके बाद छात्रों ने इसकी जानकारी आश्रम अधीक्षक को दी। आश्रम अधीक्षक ने सुसाइड की जानकारी पुलिस समेत विभाग के अफसरों को दी। मौके पर जवान और विभाग के अफसर पहुंचे। फंदे से शव को नीचे उतारा गया। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस और विभाग के अफसर मामले की जांच में जुटे हैं। मृत छात्र के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47