Ambikapur : भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में घड़ी चौक पर चक्काजाम……………

भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में घड़ी चौक पर चक्काजाम……………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पांच पदाधिकारियों की “सुनियोजित तरीके से लक्षित कर हत्या” एवं प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती हुए कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी अंबिकापुर मंडल व ग्रामीण मंडल द्वारा आज स्थानीय बनारस चौक में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक चक्का जाम किया गया। चौक पर चक्का जाम के दौरान भूपेश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए भाजपाई सड़क पर दो घंटा तक बैठे रहे जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। चक्काजाम में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, नक्सलियों के हौसले बुलंद है इस कांग्रेसी सरकार में, भाजपा नेताओं को चिन्हांकित करके नक्सलियों द्वारा उनकी हत्या की जा रही है जिससे यह साबित होता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सरकार पूर्णतः असफल हो गया है।चक्का जाम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तब नक्सलियों के पैर उखड़ चुके थे परंतु अभी कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद चुन चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या हो रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

चक्काजाम में शामिल नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज होना चाहिए लेकिन यहां कांग्रेसी सरकार में लगता है कि नक्सलियों का राज है, समूचे प्रदेश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो चुकी है। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की चिंता करें जिससे मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में निर्भीक होकर कार्य कर सकें । चक्का जाम के दौरान मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, विद्यानंद मिश्रा, मंजूषा भगत, बलराम जयसवाल, राज बहादुर सिंह शास्त्री, मधु चौदाहा, विकास पांडे, संतोष दास, दीपक सिंह तोमर, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, रामकेशवर रजवाड़े, वीरेंद्र बघेल, अजय सिंह बबलू, छोटू थॉमस, जन्मेजय मिश्रा, विश्व विजय सिंह तोमर, नकुल सोनकर, हरपाल सिंह भामरा, निरंजन राय, सर्वेश तिवारी, रविंद्र गुप्त भारती, आकाश गुप्ता, मनोज सोनी, सिकंदर जायसवाल,

अभिषेक सिंह, बंशीधर उरांव, संजीव वर्मा, गौतम विश्वकर्मा, वसीम अंसारी , ध्रुव कुमार रवि, ज्योति चौरसिया, प्रिया सिंह, पंकज गुप्ता, निश्चल प्रताप सिंह, सुशांत घोष, बाबू विश्वकर्मा, निशांत सिंह सोलू, मनीष बारी, संजय जयसवाल, रवि सोनी, मनोज प्रसाद, आतिश सिंह, सतीश शर्मा, अनिल जयसवाल, उमेश अग्रवाल, कमलेश तिवारी, दूधनाथ गोस्वामी, रिंकू वर्मा, बबली नेताम, सत्यम सिंह नीलम रजवाड़े, पूनम सिंह प्रियंका चौबे, शैलेश सिंह, विमल मंदीलवार रॉनी मिश्रा विपिन पांडे, प्रिंस चौबे, रविकांत उराव गांधी पासवान सालेम केरकेट्टा, रोचक गुप्ता, चंदन शुक्ला शानू कश्यप, संजय एक्का, रवि चौहान, गणेश्वरी चौहान, मोंटी यादव, विक्की यादव, राजू पांडे, धनी राम यादव, मुकेश तिवारी, वेदांत तिवारी, गणेश कश्यप, दीपक सोनी, डॉक्टर विक्रम बाबरा, रोहिल गुप्ता, दिनेश तिवारी, मयंक जयसवाल, हैप्पी सिंह, गोल्डी सिंह, सुमित मिश्रा, विनीत शुक्ला, गोविंद जद्दार, दिग्विजय सिंह, संजय रजवाड़े, सागर विश्वकर्मा, मटुक दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।