Advertisement

Ambikapur : भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा- तुलसी कौशिक…………..

भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा- तुलसी कौशिक…………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण कल बैठक मंगल भवन बतौली में ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी तुलसी कौशिक के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तुलसी कौशिक ने कहा कि ओबीसी मोर्चा पर भाजपा संगठन की आगामी चुनाव को लेकर बहुत सारी उम्मीदें हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। आगे उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों व गतिविधियों का वृत्त लेते हुए कार्यकर्ताओं से पिछड़ा वर्ग समाज को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मोर आवास मोर अधिकार अभियान प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से मोर आवास मोर अधिकार अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा का महत्त्वपूर्ण अंग है मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी जिले के प्रत्येक बूथ में ओबीसी मोर्चा की टीम खड़ा करने का काम जल्द से जल्द पूरा करें ताकि आने वाले चुनाव में मोर्चा प्रभावी ढंग से अपना काम कर सके। इस अवसर पर भाजपा जिला संवाद प्रमुख व मोर्चा प्रभारी संतोष दास ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज भाजपा के स्थाई वोटर हैं जहां जहां पिछड़ा वर्ग समाज के लोग निवास करते हैं उन बूथों में भाजपा को लीड मिलती है, सरगुजा संभाग की समान्य सीटें पिछड़ा वर्ग समाज की बहुतायत संख्या के कारण हैं ऐसे क्षेत्रों में ओबीसी मोर्चा अपना संपर्क बढ़ाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि ओबीसी मोर्चा का काम बहुत व्यापक है छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में ओबीसी समाज की बहुत बड़ी संख्या है और यह समाज लंबे भाजपा से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगामी चुनाव में भाजपा का अग्रणी मोर्चा बनेगा। रायपुर प्रदेश मोर्चा की बैठक में तय कार्यक्रमों के संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मार्च महीने में ओबीसी समाज का सम्मेलन आयोजित करना है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, प्रोफेसर गोपाल राम, बंशीधर उरांव, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री द्वय जितेंद्र सोनी व हरि गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जमुना यादव, अनिल गुप्ता, सरोज गुप्ता, बिंदु भगत, रामप्रवेश पांडे, आर डी चौहान, संदीप सोनी, प्रभु यादव, अमित गुप्ता, महेश जायसवाल, मोती गुप्ता, संजीव सेठ, अजय सोनी, गणेश कुशवाहा, मयंक जयसवाल, रोहित कुशवाहा, प्रभात विश्वास, बालेश्वर यादव, त्रिलोचन सदावर्ती, संजय जायसवाल, श्याम शंकर ठाकुर, राजेंद्र गुप्ता, बनारसीदास, लक्ष्मण यादव, इंद्रदेव गुप्ता, बृजभूषण बेहरा, केदार यादव, अजय सोनी कुन्नी, सुरेश पातर, शंकर यादव, राम प्रसाद कुशवाहा,राजू पांडे, धर्मेंद्र यादव, अतीश सिंह, राजेश राठौर, पप्पू यादव, राहुल यादव, रज्जू राम, निशांत गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, ललिता भगत, विशाल गुप्ता, शिवमंगल यादव, विश्वनाथ यादव, सूरज बहादुर यादव, आशीष गुप्ता, नितिन गुप्ता, सतनारायण गुप्ता, चंदर मिंज सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47