Advertisement

Ambikapur : “मोर आवास मोर अधिकार” अभियान…………..

“मोर आवास मोर अधिकार” अभियान…………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आज भाजपा के “मोर आवास मोर अधिकार” अभियान अंतर्गत लुण्ड्रा विधानसभा स्तरीय उप तहसील रघुनाथपुर के घेराव का कार्यक्रम पूर्व मंत्री भईया लाल रजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि ना आवास है ना अधिकार, सब कुछ छीन लिया इस कांग्रेसी सरकार ने, मैं सरकार को चेताने आया हूं कि जनता जनता अपने पर उतर आए तो आप का अता पता भी नहीं चलेगा, पहले कांग्रेसी सरकारों में एक रुपए निकलता था और 25 पैसा भी नहीं पहुंचता था, मगर अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बना कर विकास की गंगा बहा दी। आगे उन्होंने कहा कि आवास हमारा अधिकार था जिसे छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है, अपने अधिकार को पाने हम संकल्प लेते हैं कि आगामी चुनाव 2023 में अपने वोट रूपी हथियार के दम पर धोखेबाज व छलावा करने वाली कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास पैसा के अभाव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, शराब बेचने का काम कर रहे यह लोग रेत और कोयला भी खा गए। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों के साथ खिलवाड़ कर रही है भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास का पैसा बंदरबांट कर रही है किसानों के साथ छलावा महिलाओं के साथ छलावा मजदूरों के साथ छलावा बेरोजगारों के साथ छलावा यह सरकार सभी वर्गों के साथ छलावा करने वाली सरकार है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह ने कहा कि आज जो भी विकास दिख रहा है वह सब भाजपा शासनकाल की उपलब्धियां हैं, वर्तमान कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश का विकास ठप्प है। कार्यक्रम को लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष व मोर आवास मूल अधिकार के जिला प्रभारी विनोद हर्ष ने किया। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, विजय व्यापारी, वैभव सिंह देव, चंद्रिका यादव, गुरु शरण सिंह, राजू मानिकपुरी, पूरण टेकाम, दारा सिंह धनाराम नागेश, अनामिका पैकरा, हीरा सिंह मरकाम, उमाशंकर उपाध्याय, ब्रह्म दत्त, सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता तथा अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47