Advertisement

CG News : नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, आयरन से भरी ट्रक को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत का माहौल

नारायणपुर। राज्य के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि आयरन से भरी ट्रक आमदई खदान से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक बडगांव के पास खराब हो गई, जिसके बाद चालक ने सड़क किनारे ट्रक को खड़े कर दिया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए नक्सलियोें ने देर रात ट्रक में आग लगा दी।घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों की इस हरकत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ट्रक ड्राइवरों को ट्रक चलाने से मना किया है

दें कि इससे पहले नक्सलियों ने कल एक पर्चा जारी किया नक्सली पर्चा में माइंस में लगे ट्रक ड्राइवरों को ट्रक चलाने से मना किया है माओवादियों ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि जो भी ड्राइवर आमदई खदान से लौह अयस्क निकालने में सहयोग करेगा उसे जान से मार दिया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57