Advertisement

CG CRIME NEWS : झांसे में लेकर CRPF जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, तीन साल तक बुझाता रहा हवस, अब दूसरे से कर ली शादी, केस दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM)। CG CRIME NEWS : जिले में एक CRPF जवान ने युवती से रेप किया है। आरोपी ने उसे झांसे में लिया था। इसके बाद युवती से 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में खुद युवती ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले सीताराम चौधरी (27) से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद युवक ने उसे वादा किया था कि उससे शादी करेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया गया कि युवक 22 साल की उम्र से सीआरपीएफ जवान के रूप में राजस्थान के जयपुर में पोस्टेड है। वह छुट्‌टी में जब भी आया करता था। तब वह लड़की से मुलाकात किया करता था। शादी का वादा कर ही उसने 3 साल पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद से वह उससे लगातार संबंध बनाता रहा था।

बताया जा रहा है कि युवती ने उससे कई बार शादी करने के लिए कहा था। मगर वह टालमटोल किया करता था। कई बार कहने के बावजूद भी युवक राजी नहीं हुआ था। इस बीच कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि सीताराम ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जिसके बाद युवती ने मामले में शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47