Advertisement

रायगढ़ : तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक के ऊपर भालू ने किया जानलेवा हमला

रायगढ़ : तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक के ऊपर भालू ने किया जानलेवा हमलारायगढ़, 16 मई (हि.स, )। तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक के उपर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर दिया है। भालू के हमले से घायल युवक को धरमजयगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ के जमरगीडीह ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम रजीदा में रविवार सुबह करीब 7 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने गए सुखदेव राम नामक युवक के ऊपर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर दिया।  युवक की जान तो बच गयी लेकिन भालू के हमले से उसका पैर लहू लुहान हो गया। उसी हालत में उसे चारपाई के सहारे जमरगी डीह (तकरीबन 3 किमी) लाया गया गया। उसके बाद निजी वाहन से उसे धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47