आकाशीय बिजली गिरने से गोना में तीन मवेशियों की मौत।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम गोना केरापारा मे आज दोपहर को आंधी तूफान बारिश के वजह से आकाशीय बिजली गिरने से गांव के समीप महुआ पेड़ के नीचे में 3 गायों की मृत्यु हो गई।उक्ताशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड पंच नकुल नागेश ने बताया कि दोपहर के समय महुआ पेड़ के नीचे खडे़ रहे राकेश मंडावी पिता मोहन मंडावी के 2 गाय एवं जानकू राम मंडावी पिता राजमन मंडावी के 1गाय के ऊपर अचानक अकाशीय बिजली गिर जाने से मौके पर ही तीनों गायों की मौत हो गई। दुधारू गायों के आकास्मिक मौत हो जाने से गरीब किसान बेहद परेशान होने लगा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

 

पीड़ित किसान को मुआवजे राशि मिले इसलिए तत्कालिक ग्राम पंचायत गोना के जागरूक सरपंच सुनील कुमार मरकाम ने पशुपालन विभाग को सूचनार्थ करते हुए वस्तु स्थिति की जानकारी दी गई। तत्पश्चात मौके पर पशुपालन विभाग वन विभाग राजस्व विभाग की टीम पहुंच करके पोस्टमार्टम सहित प्रकरण की कार्यवाही करने की जानकारी मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।