Advertisement

Ambikapur : समाधान शिविर में 19 आवेदन का किया गया निराकरण……………….

समाधान शिविर में 19 आवेदन का किया गया निराकरण……………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को लुण्ड्रा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर में मौके पर ही 19 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए गए।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.एस.ठाकुर ने बताया कि समाधान शिविर में मांग के 36 व शिकायत से संबंधित 3 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से मांग के 17 एवं शिकायत के 2 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल में ही किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक राजस्व से संबंधित 22 एंव जनपद पंचायत कार्यालय से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 5 विद्युत विभाग के 3 क्रेडा के 1 वन विभाग के 2 तथा लोक निर्माण विभाग से संबंधित 1 आवेदन शामिल है। उन्होंने बताया कि शिविर में विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया गया।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47