Advertisement

शादी का झांसा देकर रेप करने वाला सेना का जवान गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही । शादी का झांसा देकर रेप करने वाले सेना के जवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जवान की गिरफ्तारी राजस्थान के जैसलमेर से हुई है। पेंड्रा पुलिस ने जैसलमेर से जवान को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने 20 फरवरी को पेंड्रा थाना पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव के रहने वाले सीताराम सोनवानी से युवती की दोस्ती पांच सालों से थी। 2018 से दोनों के बीच रिलेशन था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सेना के जवान ने युवती से शादी की बात कही और फिर उसे झांसा में रखकर कई बार उसके साथ रेप किया। इस दौरान युवती जब भी जवान से शादी करने को कहती तो वो कुछ ना कुछ बोलकर टाल देता। इसी बीच जवान ने चुपके से दूसरे गांव की लड़की के साथ सगाई कर ली। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सीताराम सोनवानी के खिलाफ 376 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

आरोपी की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। आरोपी सेना का जवान था और राजस्थान के जैसलमेर में पोस्टेड था। पुलिस अफसरों के निर्देश पर साइबर सेल से आरोपी जवान सीताराम सोनवानी का लोकेशन पता किया गया और फिर राजस्थान के जैसलमेर में दबिश देकर आरोपी सीताराम सोनवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीताराम सोनवानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57