Advertisement

श्रीश्याम फागुन महोत्सव 2 मार्च से

रायगढ़। श्रीश्याम मंडल द्वारा इस वर्ष भी तीन दिवसीय रंग-रंगीला श्रीश्याम फागुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्रीश्याम मंडल द्वारा इसकी तैयारियां जोरों से की जा रही है। इस अवसर पर संजय काम्प्लेक्स स्थित श्याम बगीची में श्रीश्याम प्रभु का भव्य दरबार सजेगा। देश के प्रसिद्ध भजन गायकों का समागम होगा। पूरा शहर श्री श्याम बाबा के जयकारे से गूंज उठेगा।

श्रीश्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष तीन दिवसीय फागुन महोत्सव 2 मार्च से प्रारंभ होगा, जो 4 मार्च तक चलेगा। पहले दिन 2 मार्च को दोपहर 2 बजे से श्रीश्याम अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 501 श्याम भक्त सामूहिक रूप से अखंड ज्योतिपाठ करेंगे। यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अग्रवाल ने बताया कि जिन भक्तों को श्री श्याम दिव्य अखंड ज्योतिपाठ में भाग लेना हो या सवामणी खीर चूरमा का भोग प्रसाद लगाना हो, वे श्याम मंदिर के पुजारी से एक मार्च दिन बुधवार तक संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते हैं। दूसरे दिन 3 मार्च शुक्रवार को शाम 5 बजे से श्याम मंडल महिला इकाई द्वारा श्रीश्याम नाम की 108 फेरी लगाई जाएगी। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे से देश के विख्यात कलाकारों द्वारा अपनी ओजस्वी वाणी से सुमधुर भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित की जाएगी। महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन 4 मार्च शनिवार को सुबह 10 बजे से श्री श्याम सवामणी खीर, चूरमा, पंचमेवा इत्यादि का प्रसाद नगर एवं बाहर के भक्तों द्वारा श्रीश्याम प्रभु को अर्पित किया जाएगा। मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के तीनों दिन अलग-अलग स्वरूप में श्याम प्रभु का अद्भुत श्रृंगार किया जाएगा। अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, छप्पनभोग का प्रसाद लगाया जाएगा, भजन के दौरान इत्र, केशर, गुलाब जल एवं फूलों से होली खेली जाएगी।

15 हजार वर्ग फुट में बन रहा विशाल पंडाल

तीन दिवसीय रंग-रंगीले फागुन महोत्सव के लिए श्रीश्याम मंडल द्वारा मंदिर के सामने स्थित श्याम बगीची प्रांगण में 15 हजार वर्गफुट में विशाल पंडाल बनवाया जा रहा है, पंडाल के मध्य में श्रीश्याम प्रभु का भव्य व आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। उन्हीं के साथ औघड़दानी आशुतोष भगवान शंकर एवं वीर बजरंगबली की झांकी भी सजाई जाएगी। यहीं देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों का कार्यक्रम होगा। श्रीश्याम मंडल के अध्यक्ष राजेश चिराग, सचिव सचिन बंसल, गुलाब डालमिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रामअवतार केडिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, किशन केडिया, विजय बंसल, शिव थवाईत सहित मंडल के सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05