Advertisement

फेसबुक पर लड़की बनकर 2 शिक्षकों से 12 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर में फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवक ने 3 लोगों से ठगी कर ली। वो लड़की बनकर कहता था कि मैं तुमसे प्यार करती हूं, और शादी करूंगी। यही बात सुनकर 2 टीचर भी उसके झांसे में आए और दोनों ने लगभग 12 लाख रुपए उसे दे दिए। और इंतजार करने लगे की शादी हो जाएगी। लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो पुलिस को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमर सिंह पैकरा पेशे से शिक्षक हैं। सालभर पहले उनकी दोस्ती फेसबुक में सविता पैकरा नाम की लड़की से हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर बातें किया करते थे। इस बीच उस आईडी की तरफ से अमर सिंह को शादी का प्रस्ताव दिया गया। ये सुनकर अमर सिंह उसके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की बनकर अलग-अलग अलग बहाने से पैसे मांगने शुरू कर दिए थे।

पुलिस से शिकायत करते हुए अमर सिंह ने बताया कि दोस्ती के बाद उसने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया। फिर कहने लगी कि मेरी पीएससी में जॉब लगने वाली है। मुझे थोड़ा घर का काम करवाना है, पैसों की जरूरत है। ये कहते हुए मुझसे करीब 8.5 लाख रुपए ले लिए गए। मगर मैं उससे जब भी शादी की बातें किया करता। वो टालमटोल किया करती थी। वीडियो कॉल के लिए भी राजी नहीं होती थी। कई बार ऐसा हो चुका था। तब मुझे उस पर शक हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अमर सिंह ने बताया कि मेरे घर में कुछ समय पहले आरोपी कृष्णा चौहान ही लड़की का भाई बनकर मेरे घर आया करता था। उसने मुझे अलग-अलग खाते दिए थे। जिस पर मैंने पैसे अलग-अलग बार में ट्रांसफर किए थे। इसलिए भी मुझे उस पर शक हुआ।

उधर, विद्याचरण पैकरा नाम के टीचर से भी आरोपी लड़की बनकर बात किया करता था। उससे भी उसने करीब 4 लाख रुपए लिए। बाद में विद्याचरण और अमर सिंह पैकरा का संपर्क भी एक दूसरे से हुआ। जिसके बाद दोनों ने मिलकर थाने में शिकायत की है। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने कृष्णा चौहान को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर कृष्णा चौहान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

आरोपी कृष्णा चौहान ने कहा, मैंने ही वह आईडी बनाया था। 3 लोगों से मैंने ऐसे ही पैसे लिए हैं। पैसे लेकर मैंने घर बनवा लिया, कुछ गहने बनवाएं। लगभग 12 लाख रुपए मैंने ऐसे ही लिए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद इस केस में और भी पीड़ितों के नाम सामने आ सकते हैं। आरोपी ने तीसरे शख्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। जिसे उसने अपना शिकार बनाया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47