Advertisement

CG CRIME NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध नशीली पदार्थों की तस्करी करते 50 आरोपी गिरफ्तार, 350 लीटर शराब समेत सात वाहन जब्त

रायगढ़। CG CRIME NEWS : होली को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें पिछले 24 घंटे के अभियान में बीते रात साइबर सेल और तमनार पुलिस की संयुक्त टीम ने तमनार क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर तोलगे से मिलूपारा की ओर इको कार में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप का परिवहन कर रहे। आरोपी रोशन उर्फ सोनू गुप्ता पिता कृष्णचंद गुप्ता उम्र 25 साल सकिन बहाआमा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी के पास से कार में रखे हुए 360 नग कोरेक्स की शीशी, एक मोबाइल और इको कार जब्त किया गया है। आरोपी इसे क्षेत्र में अवैध रूप से खपाना बताया है जिस पर थाना तमनार में धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी से मिली जानकारी पर क्षेत्र में प्रतिबंधित सिरप की खरीदी-बिक्री करने वाले अन्य लोगों पर भी सतत कार्यवाही का प्रयास किया जा रहा है।

होली के मद्देनजर शराब के अवैध संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने विभिन्न थानाक्षेत्र में शराब रेड की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है। इन कार्यवाहियों में पुसौर पुलिस ने अर्टिका कार एवं एक अन्य बाइक चालक से 100 लीटर महुआ शराब, कोतरारोड़ पुलिस द्वारा 284 पाव देशी और अंग्रेजी शराब, जूटमिल पुलिस द्वारा 100 पाव देशी शराब, खरसिया पुलिस द्वारा 60 पाव अंग्रेजी शराब, कोतवली पुलिस द्वारा 88 पाव, कापू पुलिस द्वारा 09 लीटर, लैलूंगा पुलिस द्वारा 12 लीटर, घरघोड़ा पुलिस द्वारा 31 लीटर शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पिछले दो दिनों के विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थानों में 44 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज किये गये जिसमें 50 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 350 लीटर देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब जप्त किया गया है । इन मामलों में पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 अर्टिका कार, 04 मोटर सायकल, 01 एक्टिवा स्कुटी की जब्ती भी की है, जिन्हें राजसात करवाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

विदित हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के जिले का प्रभार लेने के बाद से साइबर सेल की टीम ने गुम मोबाइलों की जांच पड़ताल में तेजी लाया गया। जिसके फलरूवरूप गत दिनों करीब 30 लाख के 215 गुम हुए मोबाइलों का वितरण उनके वास्तविक मालिकों को किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर लगातार अभियान चलाकर जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों एवं फरार वारंटियों एवं बाइक चोरों की धरपकड़ की जा रही है। पिछले एक माह में रायगढ़ जिले में प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के साथ आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा, मोटर व्हीकल के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

जिले में सिलसिलेवार बाइक चोरियों पर अंकुश लगाने सायबर सेल की टीम को संदिग्धों की धरपकड़ में लगाया गया। जिससे माह फरवरी से अब तक 12 आरोपियों से चोरी की 23 मोटर सायकलें बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में जेल भेजा गया है। मादक पदार्थ गांजे की तस्करी पर विशेष निगाह रखी जा रही है, माह में पुलिस ने 06 कार्यवाही में 08 गांजा तस्करों और एक कोरेक्स सप्लायर को एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेजा गया है जिनमें जप्त गांजा की कुल मात्रा 44 किलो व कीमत-लगभग 5 लाख रूपये है इन अपराधों में 3 चार पहिया- बोलेरो, डिजायर और इको कार तथा एक स्कुटी जप्त है ।
01 फरवरी से अब तक आबकारी एक्ट के कुल 310 मामलों में लगभग 700 लीटर शराब जप्त की गई है। इन मामलों में परिवहन में प्रयुक्त 2 कार, 04 बाइक, 01 स्कुटी भी जप्त किये गये हैं । वहीं जुआ एक्ट के 22 प्रकरण में 75 व्यक्तियों पर तथा सट्टा एक्ट के तहत 72 आरोपियों से लाखों रुपए की सट्टा पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई है।

आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में 02 देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड और 02 धारदार हथियार आरोपियों से जप्त किए गए जिनके आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार वारंटियों पर की गई कार्यवाही में पिछले माह 507 गिरफ्तारी वारंट और 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये गये।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के क्रम में 303 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है। जिसमें 53 व्यक्तियों पर 151 CrPC के तहत कार्यवाही कर जेल भेजे गए हैं। जिले के चौंक-चौराहों तथा आऊटर में लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। 01 माह के भीतर ही 3166 व्यक्तियों से 12,76,600 रुपए समन शुल्क की वसूली कर राजस्व खाते में जमा कराया गया है। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “जन चेतना”, “सायबर चेतना”, “जन चौपाल” आदि जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। होली के बाद वृहद रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57