Advertisement

रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश से की मुलाकात, कांग्रेस की बढ़ रही लोकप्रियता की दी जानकारी

मुंगेली। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, प्रचार प्रसार प्रभारी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश से भेंट कर तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया एवं उन्हें छ्ग की भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा कांग्रेस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। रत्नावली ने कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में आरंभ की गई लोक कल्याणकारी योजनाओंऔर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की साफ सुथरी छवि मिलन सारिता और सहज सुलभता के कारण कांग्रेस छत्तीसगढ़ में काफी मजबूत हो चुकी है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन ने पार्टी के हर नेता और कार्यकर्त्ता के मनोबल को उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है तथा आम जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करने का काम किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रत्नावली ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए गए मार्गदर्शन एवं टिप्स ने आम कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता दोगुने उत्साह के साथ कांग्रेस की रीति – नीतियों तथा भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में जुट गए हैं। रत्नावली कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा अडानी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन लगातार आवाज बुलंद किए हुए हैं। गांव – गांव और शहर शहर लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर कर रहे हैं। हमारे कांग्रेसी भाई बहन केंद्र सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन और पुतला दहन कर भाजपा सरकार की कलई खोलने में लगे हुए हैं। रत्नावली कौशल ने रमेश को बताया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किए जाने की पोल जनता के बीच खोलने में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन सफल हुए हैं। इसका असर ये हुआ है कि अवाम में भाजपा के प्रति रही सही सहानुभूति भी काफूर हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीद भरी निगाहें अब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पर टिकी हुई हैं। जनता का मानना है कि छत्तीसगढ़ राज्य और देश को कांग्रेस ही सही दिशा की ओर ले जा सकती है। रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश को ये भी बताया कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा भले ही छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरी है लेकिन इस यात्रा और राहुल गांधी के संघर्ष ने छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। आज आलम ये है कि अगले विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़े जाने पर कांग्रेस अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। लोकसभा चुनावों में भी सभी नौ सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना अभी से तय हो गया है। भाजपा की ऐसी दुर्गति होगी,जिसकी कल्पना भी उस दल के नेताओं ने नहीं की होगी।

भूपेश बघेल पर है जनता को भरोसा

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की भूपेश बघेल माटी से सदैव जुड़े रहने वाले किसान पुत्र हैं,वे राज्य के किसानों,मजदूरों,आदिवासियों, अनुसूचित जाति के लोगों, महिलाओं,अल्पसंख्यकों,पिछड़े वर्ग के लोगों के दुख दर्द को भलीभांति समझते हैं,यही वजह है कि समाज के सभी तबकों के हितों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरगामी उत्कृष्ट परिणाम देने वाली योजनाएं चला रखी हैं। गाय, बैल, भैंसों के जिस गोबर और मूत्र को बेकार समझकर पहले यूं ही जाया होने दिया जाता था,उसी गोबर और गोमूत्र को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमृततुल्य बना दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57